Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

वाराणसी में परिवार के 4 लोगों का मर्डर:पति ने पत्नी और 3 बच्चों को  मारीगोली

Date:

 

वाराणसी–वाराणसी में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना भेलूपुर थाना के भदैनी की है। आरोपी का नाम राजेंद्र गुप्ता (45) है।राजेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था।वह शराब ठेकेदार है।सोमवार देर रात उसने वारदात की। ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, लेकिन किराएदारों को लगा कि पटाखे की आवाज है। ऐसे में मंगलवार दोपहर किराएदारों को हत्या की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने बताया- मृतकों की शिनाख्त राजेंद्र की पत्नी नीतू गुप्ता (42), बेटा नवनेंद्र (25) और सुबेंद्र (15), बेटी गौरांगी (16) के तौर पर हुई।

किराएदारों के मुताबिक, राजेंद्र आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। दूसरी शादी करने की बात करता था। उसे किसी तांत्रिक ने बताया था कि पत्नी तरक्की में बाधा है। इस वजह से वह अक्सर पत्नी से झगड़ता रहता था।पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र इससे पहले अपने पिता की हत्या कर चुका है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related