Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

सोनीपत में 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग:वर्करों ने भाग कर बचाई जान

Date:

 

सोनीपत–हरियाणा के सोनीपत में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को प्लास्टिक व लोहे का सामान बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इन दोनों फैक्ट्रियों की दीवार साथ में सटी हुई है। आग से पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। काम कर रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे मे आग पर काबू पाया। दोनों फैक्ट्रियों में आग से भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर स्थित बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट नंबर 137 में प्लास्टिक का सामान बनाया जाता है। मंगलवार को इसमें आम दिनों की तरह वर्कर काम कर रहे थे। इसी बीच 10 बजे के करीब इस फैक्ट्री में धुआं उठा और आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारियों में इससे हड़कंप मच गया। वे सारे काम छोड़ कर बाहर की तरफ भाग लिए। 137 में मोल्डिंग का सामान तैयार करने की फैक्टरी लगा रहे हैं। जिसमें काम चल रहा है। मंगलवार को फैक्टरी में मिस्त्री वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वहां पर प्लास्टिक का सामान बिखरा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...