Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

मोहाली की फैक्ट्री में भीषण आग:9 महीने की बच्ची की मौत; दो लोग झुलसे

Date:

मोहाली -पंजाब के मोहाली में एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक नौ महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। आग देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक यह मामला आज सुबह के समय का है। फेज-पांच में डी 39 नाम से एक फैक्ट्री है। जो लोहे की डाई बनाने का काम करती है। सुबह पौने दस बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना मिली थी।
इसके बाद तुरंत मौके पर टीमें पहुंच गई। लेकिन आग काफी तेज थी। हीट काफी अधिक थी। इस वजह से आग बुझाने में दिक्कत आई। इस दौरान टीम ने पानी डालकर आग को बुझाना शुरू किया। इसके बाद टीम आग को कंट्रोल करते हुए आगे बढ़ी।
फैक्ट्री के अंदर केबिन अस्थाई रूप से बना हुआ था। वहां पर एक बैड लगा हुआ था। साथ ही चाय बनाने के लिए रखा हुआ था। इस दौरान कौन में एक बैड लगाया हुआ था। वहां पर बैड के नीचे कोने में बच्ची का शव पड़ा था। जबकि इस आग में दो लोग जख्मी हुए हैं। इसमें एक महिला मुलाजिम बबीता और फैक्ट्री मालिक वरिंदर कुमार बताए जा रहे है। यह फैक्ट्री किराए पर चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...