Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका:10 मजदूरों की मौत, 20 लोग जख्मी

Date:

संगारेड्डी—तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे से पांच मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।
वहीं, 13 का रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा 20 से ज्यादा मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 7 बजे हुआ।
अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक रिएक्टर में अचानक तेजी से केमिकल रिएक्शन होने की वजह से विस्फोट हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related