Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

राजस्थान में बस में भीषण आग:फायर ऑफिसर बोले- 10-12 लोगों की मौत की आशंका; तीन बच्चों समेत 16 यात्री झुलसे

Date:

 

जैसलमेर—राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए।

हादसे में 3 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 16 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

बस में 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर आज दोपहर 3.30 बजे थईयात गांव के पास हुआ। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा।

बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा।

देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे।

राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...