Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

केंद्र से पंजाब को बड़ी राहत! मंत्री ने किए बड़े ऐलान

Date:

 

लुधियाना : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लुधियाना पहुंचे और यहां आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ से प्रभावित घरों और किसानों के लिए सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कोई पार्टीबाजी नहीं होगी और लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि पहले पंजाब सरकार ने बाढ़ के दौरान ढहे 14,000 घरों की सूची भेजी थी, जिसके लिए प्रत्येक घर के निर्माण के लिए 1.60 लाख रुपये भेजे गए थे। वहीं, हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई 36,703 घरों की नई सूची को भी मंजूरी दी गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस मंजूरी का पत्र पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को सौंपा।

 

 

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी जानकारी दी कि किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र द्वारा धनराशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बागों के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए ताकि केंद्र से वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जा सके। खेतों से रेत हटाने के लिए भी आवश्यक धनराशि भेजी जा रही है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने कई किसानों को तबाह कर दिया था। उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लेने पंजाब भेजा था। इसके बाद जब केंद्रीय मंत्री ने पी.एम. मोदी को किसानों की स्थिति बताई, तो अन्य मंत्रियों को भी कार्रवाई के लिए भेजा गया। प्रधानमंत्री ने 1,600 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी और इसके अलावा और भी मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जो भी ज्ञापन आएगा, उसके अनुसार लोगों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...