Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब के नए AG बने मनिंदरजीत सिंह बेदी

Date:

 

मोहाली —पंजाब सरकार ने एडवोकेट मनिंदरजीत सिंह बेदी को राज्य का नया एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया है। यह फैसला वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी के इस्तीफे के बाद लिया गया। उन्होंने 30 मार्च को निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पंजाब के राज्यपाल मनिंदरजीत सिंह बेदी पुत्र इंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त करते हैं। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।”

हाल ही में पंजाब सरकार ने राज्य के 232 लॉ ऑफिसर्स से इस्तीफा मांगा था। इसे कार्यालय के पुनर्गठन और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नियमित प्रक्रिया बताया गया था। अब एडवोकेट जनरल के इस्तीफे के बाद सरकार को नए कानूनी ढांचे को फिर से व्यवस्थित करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related