Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पंजाब में आज किसान घेरेंगे CM-मंत्रियों के निवास

Date:

 

अमृतसर— पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने आंदोलन चलाने वाले किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) आज सीएम भगवंत मान सहित कई कैबिनेट मिनिस्टर व विधायकों का घर घेरेंगे।

बीते दिन दोपहर KMM के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने इस प्रदर्शन को करने की घोषणा की। जिसके बाद एसकेएम नॉन पॉलिटिकल के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें एसकेएम गैर-राजनीतिक ने भी साथ चलने की बात कही।

बता दें कि, 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कर लिया था। इसके बाद दोनों बॉर्डरों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सरवण सिंह पंधेर को पुलिस रिहा कर चुकी है। जबकि अनशन कर रहे डल्लेवाल को पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related