Tuesday, November 10, 2026
Tuesday, November 10, 2026

AAP की पहली लिस्ट जारी होने के बाद लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, इस बार नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Date:

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी।

भुल्लर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पट्टी हलके के भाई-बहनों की ओर से पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़वाने की इच्छा के बारे में सुना है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।”

जेल में बंद हैं लालजीत भुल्लर

गौरतलब है कि लालजीत सिंह भुल्लर इस समय जेल में बंद हैं। मंत्री रहते हुए उनका नाम पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर स्थित जिला मैनेजर (DM) डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में सामने आया था। इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

वहीं, भुल्लर की पत्नी सुरिंदरपाल कौर भुल्लर भी पट्टी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। हालांकि, लालजीत भुल्लर के जेल में होने के चलते आम आदमी पार्टी पहले ही पहलवान जस्सा पट्टी को पट्टी हलके का इंचार्ज नियुक्त कर चुकी है।

टिकट कटने की आशंका के बीच लिया फैसला?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लालजीत भुल्लर को पहले से ही अंदाजा था कि पार्टी इस बार उन्हें टिकट नहीं देगी। ऐसे में उनका चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि AAP ने अपनी पहली सूची में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद लुधियाना वेस्ट के विधायक और मंत्री संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के तीन विधायक भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू

भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब...