Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

अमृतसर में कांग्रेस रैली के दौरान बड़ा हादसा:मंच के पास अचानक गिरा समर्थक, कुछ देर में मौत

Date:

 

अमृतसर—अमृतसर के जंडियाला गुरु में कांग्रेस की रैली के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जहां रैली में शामिल एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जो गांव सरजा का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साहिब सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रैली के दौरान साहिब सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। कुछ ही पलों में वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, हार्ट अटैक की आशंका

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद साहिब सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...