Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

AAP की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का केस

Date:

 

बठिंडा—बठिंडा जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग की पूर्व जिला अध्यक्ष और मौजूदा सरपंच सतवीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन पर नौकरी दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो ने सतवीर कौर को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। आरोप है कि उन्होंने शिकायत कर्ता को आउटसोर्सिंग पर ड्राईवर की नौकरी लगवाई थी, इसके लिए प्रतिमाह रुपए लेती थीं। पैसा न देने पर नौकरी से निकलवा दिया।विजिलेंस इंस्पेक्टर राजनदीप कौर ने बताया कि यदि वह जांच में शामिल नहीं होती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोप के बाद पार्टी से पद से हटाया

यह मामला जतिंदर सिंह नामक एक युवक की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जतिंदर सिंह ने विजिलेंस में शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने तत्कालीन AAP महिला विंग की जिला अध्यक्ष सतवीर कौर (जो अब कालझरानी की सरपंच हैं) और एक राज्य स्तरीय चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में सतवीर कौर को महिला विंग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related