Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

 दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर, मुंह में फोड़े पटाखे

Date:

नेशनल  : हैदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने गांधी जी की प्रतिमा के मुंह में पटाखे डालकर उन्हें फोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक प्रतिमा के मुंह में पटाखा रखता दिखाई दे रहा है।

यह घटना सिकंदराबाद के कैंट क्षेत्र में हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर कर रहे हैं। युवकों ने रील बनाने के चक्कर में यह घटिया हरकत की। प्रतिमा के मुंह में पटाखे डालने वाले इस कृत्य के बाद, वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस हरकत ने लोगों के बीच में नाराजगी पैदा की, और कुछ लोगों ने इस वीडियो को हैदराबाद के पुलिस आयुक्त को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related