Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

पंजाब सीएम मान आज बरनाला में करेंगे रोड शो:आप दी सरकार आप दा MLA शीर्षक से बनाया चुनावी कैंपेन

Date:

 

बरनाला–पंजाब की चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने अकेले ही मोर्चा संभाला हुआ है। आज (सोमवार) को सीएम बरनाला में पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल के पक्ष में रोड शो करेंगे। इस बार चुनावी कैंपेन आप दी सरकार आप दा MLA चलाया है। वहीं सरकार के मंत्री और विधायक भी चुनावी दंगल में डटे हुए हैं। सरकार की कोशिश इन चारों सीटों पर को फतह करने की है, जबकि विरोधी सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, यह पहला मौका है कि 1992 के बाद शिरोमणि अकाली दल चुनाव नहीं लड़ रहा है।

बरनाला सीट साल 2017 से आम आदमी पार्टी के पास रही है। यहां से गुरमीत सिंह मीत लगातार दो बार चुनाव जीते हैं। 2022 में आप की सरकार आने पर उन्हें मंत्री पद मिला था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में हेयर ने संगरूर से चुनाव जीता था। जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी। लेकिन इस बार यहां पर पार्टी में बगावत हुई है। जैसे ही पार्टी ने गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हरिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया तो गुरदीप बाठ ने बगावत कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वहीं, दूसरी और भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस की टिकट पर यहां से विधायक रह चुके हैं। 2017 में तो मीत हेयर और ढिल्लों में हार जीत का अंतर दो हजार से कम रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...