Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

खनौरी में आज महापंचायत, डल्लेवाल करेंगे संबोधित:हरियाणा पुलिस अलर्ट, धारा 163 लागू

Date:

 

पटियाला–हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आज आंदोलनकारी किसानों की महापंचायत होगी। यहां किसान नेता जगजीत डल्लेवाल 40 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने देशभर के किसानों से बातचीत के लिए खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की थी। डल्लेवाल मंच पर आकर किसानों को संबोधित भी करेंगे।

दूसरी ओर, किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने जींद को हाई अलर्ट पर रखा है। जिले में बीएनएस की धारा 163 (पूर्व में आईपीसी की धारा 144) लागू कर दी गई है।

बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 21 कंपनियां तैनात की गई हैं। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए यहां 21 डीएसपी भी ड्यूटी पर रहेंगे। हरियाणा पुलिस ने नरवाना से गढ़ी और पंजाब जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया है। महापंचायत के बाद दिल्ली कूच करने की कोशिश पर भी पुलिस की नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...