Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

पंजाब में 2 बदमाशों की गोली मारकर हत्या:क्राइम पार्टनर ने ही सोते वक्त मारी गोलियां

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर में 2 बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला इन दोनों का क्राइम पार्टनर ही है। तीनों लम्मा पिंड चौक के पास स्थित शहीद उद्धम सिंह नगर में अपने चौथे साथी के घर पर रुके हुए थे। तीनों की रात करीब ढ़ाई बजे बस हुई तो सुबह करीब 4 बजे आरोपी ने अपने दो साथियों को गोलियां मार दी। वहीं, मकान मालिक को डराकर वहां से फरार हो गया।

 

घटना के वक्त दोनों मृतक गहरी नींद में थे। घटना के बाद पुलिस वहां पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा कि मरने वालों में मोता सिंह नगर का रहने वाला शिव (24) और बस्ती शेख का रहने वाला विनय तिवारी (22) शामिल है।

ये वारदात सुबह करीब 4 बजे हुई थी। मृतकों को मिट्ठापुर के रहने वाले मन्ना द्वारा गोलियां मारी गई हैं। दोनों युवकों को एक ही पिस्टल से गोलियां मारी गईं हैं। जोकि आरोपी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने क्राइम सीन से गोलियों के कुछ खोल बरामद किए हैं।

गोलियां मारने वाला आरोपी मन्ना भी मृतकों का साथी था। कुछ समय पहले तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोता सिंह नगर में एक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जब केस दर्ज किया तो तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों वांछित युवकों में शुक्रवार रात किसी बात को लेकर बहस और लड़ाई हो गई थी। तीनों एक ही जगह पर सो रहे थे। इसी दौरान गुस्साए मन्ना ने आधी रात दोनों को सोते हुए ही गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार; 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को दर्दनाक सड़क...