Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

Ludhiana : चिट्टे की गिरफ्त में युवा : चिट्टा पीती दो लड़कियां रंगे हाथ काबू

Date:

 

 

लुधियाना   : युवा पीढ़ी को चिट्टा कैसे धीरे -धीरे समाप्त कर रहा है, यह बात जगजाहिर है। नशा तस्कर के साथ पुलिस ने चिट्टा पीने वालों पर भी शिकंजा कसना और तेजी से शुरु कर दिया है। रोजाना दर्जन के करीब केस चिट्टा पीने वालों के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं। वहीं थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में स्थित गऊशाला रोड़ के निकट श्मशान घाट की दीवार नशेड़ियों को अड्डा बन चुकी है। बीते 10 दिन में करीब दर्जन से अधिक केस चिट्टा पीने वालों के खिलाफ केस दर्ज हुए है, जोकि श्मशान घाट के निकट चिट्टे का सेवन करते हुए रंगे हाथों काबू हुए है।

 

इसी कड़ी में इलाका पुलिस ने इस बार 2 लड़कियों को चिट्टे का सेवन करते हुए काबू किया है। आरोपी लड़कियों की पहचान पूजा निवासी शेरा कालोनी टिब्बा रोड़ व गुरप्रीत कौर ग्रेवाल निवासी दशमेष नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नवदेव सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. महिन्द्र सिंह शिंगार सिनेमा रोड़ के निकट गश्त कर रहे थे।  तब उन्हें सूचना मिली कि 2 लड़कियां गऊशाला रोड़ श्मशान घाट के निकट चिट्टे का सेवन कर रही हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों लड़कियों को सिल्वर पेपर, लाइटर व 10 के मुड़े हुए नोट के साथ काबू किया गया है। दोनों आरोपी लड़िकयां चिट्टा पीने की आदी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related