हरियाणा : हरियाणा सरकार ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के शहीदों तथा युद्ध या ऑपरेशन में हताहत सैनिकों के बच्चों के लिए एक नई छात्रवृत्ति योजना को लागू कर दिया है। बच्चों को 5,000 से 8,000 रुपए महीने तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसे लेकर सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
बता दें कि नायब सैनी ने जून 2025 में हुई कैबिनेट मीटिंग में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की योजना को मंजूरी दी थी। अब इसका नोटिफिकेशन जारी कर इसे लागू किया गया है। सीएम सैनी ने विधानसभा चुनावों से पहले जारी अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था।
96000 रुपए साल तक का प्रावधान
नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को प्रति वर्ष 60,000 रुपए मिलेंगे। जबकि ग्रेजुएशन के छात्रों को प्रति वर्ष 72,000 रुपए मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि प्रति वर्ष 96,000 रुपए निर्धारित की गई है।


