Sunday, July 26, 2026
Sunday, July 26, 2026

लुधियाना में प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या: घर में घुसे हमलावरों ने बेटे के सामने काटी गर्दन

Date:

लुधियाना के गांव जंडियाली में देर रात एक स्कूल संचालक और प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में ही “धालीवाल स्कूल” चलाते थे। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को बताया कि रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले पिता-पुत्र को बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से इकबाल सिंह पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। वारदात के बाद बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कई पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। इकबाल सिंह पेशे से वकील भी थे और अपने घर से ही 8वीं कक्षा तक का स्कूल संचालित करते थे। उनकी पत्नी किसी दूसरे राज्य में वकालत की परीक्षा देने गई हुई हैं। उनके लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related