Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

अमृतसर में शुरू हुआ लंगूर मेला:देश-विदेश से मन्नत पूरी करने पहुंचे श्रद्धालु

Date:

 

अमृतसर—-अमृतसर के श्री दुर्गियाना मंदिर में स्थित विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री बड़ा हनुमान मंदिर में आज से लंगूर मेला शुरू हो गया। ढोल की थाप पर देश विदेश से आए श्रद्धालु सुबह से ही माथा टेकने पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्रि में चलने वाले इस मेले में 10 दिन तक सुबह शाम लंगूर बने बच्चे माथा टेकने पहुंचते हैं।विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेले की मान्यता है कि जो लोग यहां संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद अवश्य पूरी होती है।

संतान होने के बाद वह अपने बच्चों को लंगूर बनाकर माथा टिकवाते हैं। श्री बड़ा हनुमान मंदिर श्री रामायण कालीन युग से है। इस मंदिर में श्री हनुमान जी की बैठी अवस्था में मूर्ति है।प्रशासन ने ट्रैफिक की खास व्यवस्था की है ताकि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। हजारों की संख्या में बच्चे लंगूर की वेशभूषा में इस मंदिर में हर रोज 10 दिनों तक नतमस्तक होने आते हैं। इस मेले की खासियत यह है कि नवरात्र के पहले दिन से शुरू होता है और दशहरे के एक दिन बाद तक चलता है।विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेले को लेकर मान्यता है कि जो लोग यहां संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद अवश्य पूरी होती है। संतान होने के बाद वह अपने बच्चों को लंगूर बनाकर लाल कपड़े पहनाकर दस दिन तक नंगे पांव रहते हैं और माथा टिकवाते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...