Friday, May 8, 2026
Friday, May 8, 2026

अरोड़ावंश सभा (रजि: जलालाबाद) द्वारा जरूरतमंद और होशियार बच्चों की फीस के लिए 21000 की राशि भेंट

Date:

जलालाबाद, 3 अक्टूबर () – अरोड़ावंश सभा (रजि: जलालाबाद) समाज कल्याण के कार्यों में हमेशा ही महत्वपूर्ण योगदान देती रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, स्थानीय सर्वहितकारी विद्या मंदिर के जरूरतमंद और होनहार छात्रों की फीस के लिए 21000 रुपये का चेक प्रधान अश्विनी कुमार मदान ने भेंट किया। उन्होंने इन छात्रों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ खरैती लाल मौंगा, राजीव दहूजा, राजेश छाबड़ा, मदन लाल गूम्बर, राज सिडाना, डॉ. तिलकराज कुमार और प्रिंसिपल मैडम रूपाली दूमड़ा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related