Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

जालंधर में जमींदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में बीती रात खेत में निराई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोलिना निवासी रोमनदीप सिंह देओल (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रोमनदीप का भाई व अन्य परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं।

उनके आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के संबंध में बोलिना दोआबा गांव के सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि रोमन का परिवार बोलिना गांव का जमींदार है। बीती रात रोमन अपने खेत में अकेला काम कर रहा था।

रात 2 बजे तक वह घर नहीं लौटा। उसका फोन नहीं लगा तो उसकी मां परमिंदर कौर ने रोमन के दोस्त परमवीर सिंह को फोन कर रोमन के न होने की जानकारी दी। जिसके बाद परमवीर सिंह खेत में गया तो देखा कि रोमन ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related