Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

पंजाब में टिप्पर ने बाप-बेटे को कुचला, दोनों की मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नकोदर रोड पर खालसा स्कूल के पास हुआ। दोनों के शरीर के कई हिस्से हो गए। भार्गव कैंप थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए हैं।

 

मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है।जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और क्रमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और क्रमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related