Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

80 लोगों की मौत… श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज से टकराने से हुआ हादसा

Date:

 

 

 

नेशनल  : हिंद महासागर से आई एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। श्रीलंका के पास समुद्री क्षेत्र में एक ईरानी युद्धपोत के डूबने की घटना अब खुलकर सामने आ गई है। श्रीलंका के उप विदेश मंत्री ने स्थानीय टीवी चैनल पर बताया कि इस हादसे में कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह बयान तब आया जब अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने पुष्टि की कि एक अमेरिकी सैन्य सबमरीन ने श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी युद्धपोत पर हमला किया था।

 

40 नॉटिकल मील दूर जारी हुआ था डिस्ट्रेस कॉल

श्रीलंका के विदेश मंत्री Vijitha Herath ने संसद में जानकारी दी कि मौज-क्लास फ्रिगेट IRIS Dena पर करीब 180 लोग सवार थे। जहाज़ ने डूबने से पहले श्रीलंका से लगभग 40 नॉटिकल मील दूर एक आपातकालीन संदेश (डिस्ट्रेस कॉल) भेजा था। कुछ ही घंटों बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने पुष्टि की कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में यह युद्धपोत समुद्र में समा गया।

 

भारत से लौट रहा था ईरानी जहाज

बताया जा रहा है कि IRIS डेना हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 और MILAN 2026 नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेकर लौट रहा था। इससे दो हफ्ते पहले विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना ने इस जहाज़ का स्वागत भी किया था। इस पृष्ठभूमि ने घटना को और भी संवेदनशील बना दिया है, क्योंकि जहाज़ क्षेत्रीय सहयोग कार्यक्रम से लौट रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...