पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की। यहां सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और सोने का कलश चढ़ाया। इसके बाद पीएम ने 1 लाख लोगों के साथ श्रीमद्भगवद गीता का पाठ किया। पीएम सुबह 11 बजे के करीब उडुपी पहुंचे थे। यहां उन्होंने तीन किमी लंबा रोड शो भी किया था।
पीएम शाम को गोवा जाएंगे। वहां कैनाकोना में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार ने यह प्रतिमा बनाई है। श्रीराम की यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक विशेष स्मारक डाक टिकट और एक सिक्का जारी करेंगे।


