Thursday, August 6, 2026
Thursday, August 6, 2026

हॉन्गकॉन्ग में लगी आग से अब तक 94 की मौत:280 से ज्यादा लोग लापता, 76 घायल

Date:

 

हॉन्ग कॉन्ग–हॉन्गकॉन्ग के ‘ताइ पो’ जिले के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी आग से अब तक 94 लोगों की मौत हो गई, जबकि 280 से ज्यादा लापता है। इस हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

सरकार ने इस हादसे की क्रिमिनल जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोप है कि उन्होंने नियमों के मुताबिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे यह हादसा हुआ।

कॉम्प्लेक्स में जुलाई 2024 से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि स्टायरोफोम जैसी ज्वलनशील सामग्री और बाहर लगी जाली के कारण आग तेजी से फैली। इसी वजह से फ्लैट्स और गलियारों में आग फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related