Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

कलयुगी पिता ने 8 वर्षीय का बेटे से मिटाई हवस

Date:

जगराओ : जगराओं के नजदीक ठाठ के एक सेवादार पर अपने ही 8 साल के सौतेले बेटे के साथ कुकर्म करने की लिखित शिकायत सिटी जगराओं पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी 2 शादियां हो चुकी हैं और पहली शादी से उसका एक बेटा है और उसकी दूसरी शादी ठाठ पर सेवा कर रहे व्यक्ति के साथ हुआ था। वह 4 साल पहले अपने बेटे के साथ ठाठ में ही रहती थी, उसकी दूसरी शादी। इस उपरांत दूसरे पति ने उसके साथ वीडियो कॉल पर तलाक ले दिया और बेटे को अपने पास रख लिया।

पीड़िता की मां ने बताया कि 15 दिन पहले उनके नाबालिग बेटे का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसके सौतले पिता ने उसके साथ गलत काम किया है और उससे चला भी नहीं जा रहा और खून की उल्टियां आ रही हैं जिसके बाद उसने अपने तौर पर ठाठ में अपने बच्चे की तलाश करनी शुरू कर दी तो उसके पति ने फोन करके पुलिस को जाने बारे कहा और पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकियां दीं।

इस संबंधी थाना सिटी प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि बच्चे की मां ने उसके बच्चे के साथ गलत काम होने की शिकायत दर्ज कराई है जिस संबंधी पुलिस द्वारा जांच करके बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...