Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब में नशे के बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश, पूर्व विधायक सत्कार कौरगिरफ्तार

Date:

पंजाब  : पंजाब में नशे के एक बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक सत्कार कौर गहरी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पंजाब में होने वाली ड्रग्स की बड़ी सप्लाई चेन का पर्दाफाश होने की संभावना है। ड्रग्स केस में सत्कार कौर गहरी की गिरफ्तारी के बाद खरड़ के सनी एंक्लेव स्थित कोठी में सर्च चल रही है। हाऊस सर्च में 28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। 1,56 000 रुपए व गोल्ड मिला है। 4 गाड़ियां मिली हैं, जो दिल्ली व हरियाणा नंबर की हैं, जिससे पंजाब के अलग-अलग इलाकों ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी।

इस बारे जानकारी देते पंजाब पुलिस के अधिकारी सुखचैन सिंह गिल बताया कि पंजाब पुलिस ने आज दो नशा तस्करों को काबू किया है, जिनकी पहचान कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी व बरिंद्र सिंह  के रूप में हुई है, जो दोनों फिरोजपुर के रहने वाले हैं। सत्कार कौर गहरी जोकि फिरोजपुर देहाती से पूर्व कांग्रेसी विधायक रही है। सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सत्कार कौर को ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच चल रही है। दोनों आरोपियों से मौके पर 100 ग्राम हेरोइन की रिकवरी हुई है। सत्कार कौर गहरी 2017 से 2022 तक कांग्रेस के सरकार में विधायक रही है। सत्कार कौर गहरी व उसके पति दोनों को ड्रग्स केस में शमूलियत सामने आई है, जिसके बाद सत्कार कौर गहरी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...