Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

पत्नी को मारकर, पति ने किया सुसाइड:सिर में कुल्हाड़ी मार कर खुद टंकी में कूदा

Date:

 

बीकानेर–आपसी कलह में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद घर में ही बनी पानी की टंकी में कूदकर सुसाइड कर लिया। गांव की ही एक बच्ची उनके घर छाछ लेने आई और महिला को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा चीखते हुए बाहर की ओर भागी। इसके बाद आस-पड़ोस में सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया- महाजन के अरजनसर गांव रामसरा के पास घटना की सूचना मिली थी। यहां डूंगरराम ब्राह्मण ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी अंजू के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद खुद भी घर में ही बनी टंकी में कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। भाई महावीर ने बताया- डूंगरराम और अंजू के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा मनीष (15) इसके बाद लोकेश (13) और सबसे छोटी बेटी गुंजन (10) है। जिस वक्त ये घटना हुई बच्चे स्कूल गए थे। इस हादसे के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...