Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट हादसा…5 मौत की खबर, 30 घायल

Date:

 

पन्ना- पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। अब तक 5 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 30 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। 6 एम्बुलेंस घायलों को लेकर कटनी के लिए रवाना हो चुकी है। कुछ घायल मजदूरों को सतना के बिरला हॉस्पिटल भेजा गया है।

एएसपी आरती सिंह ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। कई घायल मजदूरों को नजदीकी कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

हादसे में तीन घंटे बाद भी प्रशासन और प्रबंधन की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। प्लांट का मेन गेट बंद कर दिया गया है। प्लांट के अंदर केवल प्रशासन और कर्मचारियों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम है। पन्ना एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया, पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। अभी मरने वालों और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।प्लांट के अंदर से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन बिल्डिंग पांच मंजिला है। इस सेक्टर में करीब 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related