Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

लुधियाना में 5 गाड़ियों में टक्कर:80 की स्पीड पर फंस गया वोक्सवैगन का गियर

Date:

लुधियाना में देर रात फिरोजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार जेटा कार अनियंत्रित हो गई। कार का गियर फंस गया, जिसके कारण वह पहले एक आई-20 कार से टकराई, फिर डिवाइडर पार कर दो थार और एक फॉर्च्यूनर से टकरा गई। हादसे में कुल 4 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी कारें लग्जरी कारें हैं। यह हादसा ग्रैंड वॉक मॉल के बाहर हुआ।

मौके पर कार चालक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। दूसरी कारों के चालकों ने वोक्सवैगन कार चालक के साथ मारपीट भी की, जिसके कारण वह घायल अवस्था में मौके से भाग गया। पता चला है कि उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर और डिवीजन नंबर 5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

वोक्सवैगनकार ड्राइवर के पिता जयदीप ने बताया कि उनका बेटा किसी काम से जा रहा था। अचानक कार का गियर फंस गया और उसने ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण कार को अचानक रोकना पड़ा। कार की स्पीड करीब 80 थी। जिसके कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

जिसके बाद अन्य कार ड्राइवर कारों से उतरकर उसके बेटे की पिटाई करने लगे। उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया है। पिता जयदीप का कहना है कि अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ, जबकि उसके बेटे के पास कार का लाइसेंस भी है।

लोगों ने बिना कारण जाने उसके बेटे की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पिता जयदीप ने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related