Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

पाकिस्तान से पंजाब पहुंचे इम्पोर्टेड हथियार:अमृतसर में 5 ग्लॉक पिस्टल, 4 मैगजीन बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी साजिश टली

Date:

पंजाब में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहे हथियार तस्करों के खिलाफ अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुरु की वडाली छेहर्टा निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 ग्लॉक पिस्टल, 4 मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ये सभी हथियार अवैध रूप से पंजाब में पहुंचाए गए थे। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों और अशांति फैलाने में किया जाना था।

पाकिस्तान से जुड़े तार

प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी अमित सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में था। यह गिरोह सीमा पार से पंजाब तक हथियारों की खेप भेज रहा था। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क का मकसद प्रदेश में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों को हथियार उपलब्ध कराकर अमन-शांति को भंग करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related