Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

राजस्थान में बाढ़, 8 जिलों में स्कूल बंद:चूरू-जालोर में घरों-सड़कों पर पानी भरा

Date:

राजस्थान में बीते 3 तीन से तेज बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अलवर, दौसा समेत 8 जिलों में स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

चूरू, नागौर और जालोर की कई कॉलोनियों में दो से तीन फीट पानी भर गया है। उदयपुर में घर-दुकानें डूब गई हैं। मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। सिरोही में एक कार जवाई नदी में बह गई।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग और तवांग के बीच सड़क पर सोमवार दोपहर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े टूरिस्ट की गाड़ियों पर गिरने लगे। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। लोग हॉर्न बजा रहे थे, अपनी गाड़ियां तेजी से पीछे कर रहे थे, कुछ तो अपनी गाड़ियां छोड़कर भागे। इस दौरान पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे थे।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भी सोमवार को बस पर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। 28 यात्री सुरक्षित बचाए गए। वहीं, चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी शाम पांच बजे दो गाड़ियों पर चट्टानें गिर गईं।

UP के लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश जारी है। गंगा और यमुना उफान पर हैं। प्रयागराज में सोमवार को गंगा नदी चौथी बार लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गईं। उससे पूरी प्रतिमा डूब गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related