Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पंजाब में पति-पत्नी का कलह बन रहा जान का दुश्मन

Date:

पंजाब के पत्नी पत्नी के बीच होने वाला कलह जान का दुश्मन बन रहा है। छोटी छोटी बातों पर होने वाले झगड़ा आत्महत्या का कारण बन रहा है। आपसी झगड़ों से पति-पत्नी इतने परेशान हो रहे हैं कि वो आत्महत्या करने जैसा सख्त कदम भी उठा रहे हैं। महिलाओं की तुलना में मर्द पत्नी के साथ होने वाले झगड़ों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

नेशनल क्राइम ब्यूरो की लेटेस्ट रिपोर्ट को देखें तो पंजाब में पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के बाद आत्महत्या करने वालों में महिलाओं की तुलना में पुरुष की संख्या ज्यादा है। एनसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में पति-पत्नी की आपस में न बनने और झगड़ों के कारण 2023 में 185 लोगों ने आत्म हत्या की।

जिसमें से 97 पुरुष और 88 महिलाएं हैं। अकेले लुधियाना शहर की बात करें तो यहां पर कुल 21 लोगों ने आपसी झगड़े के कारण जपनी जान गंवाई है जिसमें से 12 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल हैं।

शादी के बाद सेटलमेंट न होने के कारण पति पत्नी के बीच सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है। विवाद इतना ज्यादा हो जाता है कि दोनों अलग-अलग रहना शुरू कर देते हैं। जब पति पत्नी एक दूसरे से अलग हो रहे हैं तो वो आत्महत्या जैसा सख्त कदम उठा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में एक साल में पति पत्नी के अलग होने से 110 लोगों ने आत्म हत्या की है। जिसमें 56 लड़के और 54 लड़कियां हैं। वहीं डाइवोर्स के कारण पुरुष ज्यादा आत्म हत्या कर रहे हैं। पंजाब में ऐसे चार लोगों ने आत्महत्या की है और वो चार के चार पुरुष ही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...