Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

जालंधर के पैलेस में बाउंसरों की गुंडागर्दी

Date:

पंजाब के जालंधर शहर के होशियारपुर रोड स्थित एक पैलेस में खुशियों भरा माहौल उस वक्त तनाव में बदल गया, जब वहां तैनात बाउंसरों ने एक बैंड पार्टी के सदस्यों और उनके साथ आए एक बच्चे पर हमला कर दिया। आरोप है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बाउंसरों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी और बुजुर्ग बैंड मास्टर की पगड़ी उतारने तक की धमकी दे डाली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बैंड मास्टर ग्रंथी सिंह ने बताया कि उनकी बैंड पार्टी को एक क्लाइंट ने बुक किया था। जब वे अपना काम कर रहे थे, तो वहां मौजूद 7-8 बाउंसरों ने उन्हें बेवजह परेशान करना शुरू कर दिया। विवाद तब बढ़ा, जब बाउंसरों ने बैंड बजाने से रोका, जबकि पार्टी (मेजबान) उन्हें बजाने के लिए कह रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाउंसरों ने एक छोटे बच्चे को निशाना बनाया और उसे सीढ़ियों के नीचे ले जाकर लातों और घूसों से बेदर्दी से पीटा।

बुजुर्ग सरदार की पगड़ी का अपमान

पीड़ित ने भावुक होते हुए बताया कि जब उन्होंने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो बाउंसरों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। बाउंसरों ने बुजुर्ग को धमकी देते हुए कहा की तू सरदार है, तेरी इज्जत करते हैं, नहीं तो तेरी पगड़ी उतार कर हाथ में दे देंगे। पीड़ित का कहना है कि वे गुरु घर के सेवादार (ग्रंथी) हैं और अपनी पगड़ी की शान के लिए पीछे हट गए, ताकि मर्यादा बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...