Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमृतसर के गोल्डन टेंपल विवाद में माफी अस्वीकार

Date:

अमृतसर जिले के गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में आपत्तिजनक हरकत करने वाले युवक को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संबंधित युवक द्वारा सोशल मीडिया पर माफी मांगे जाने के बावजूद सिख समुदाय ने अभी तक उसे स्वीकार नहीं किया है। इसी कड़ी में कुछ निहंग सिख गाजियाबाद पहुंचे और युवक के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

निहंगों का कहना है कि जिस तरह की हरकत उस युवक ने की, वह सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख समुदाय पर अक्सर कानून हाथ में लेने के आरोप लगाए जाते हैं, इसलिए वे सबसे पहले कानून के दायरे में रहकर पुलिस के पास आए हैं।

निहंगों ने बताया कि उनके पास युवक से जुड़ी पूरी जानकारी मौजूद है और वे चाहते हैं कि वह सार्वजनिक रूप से आकर सिख मर्यादा के अनुसार माफी मांगे। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में एक युवक के पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई गई। वीडियो को ‘मुस्लिम शेर’ लिखकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। जो युवक कुल्ला करता दिखाई दे रहा है, उसे मुस्लिम टोपी पहनी हुई है। ये वीडियो सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच होगी। अगर यह ओरिजिनल है, तो फिर उस वक्त सेवादार कहां थे, इसकी जांच की जाएगी। हालांकि बाद में युवक ने माफी मांग ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related