Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

जम्मू-कश्मीर के रियासी में फिर चली गोलीयां, सैना और आतंकियों के बीच चल रहा मुकाबला

Date:

 

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुकाबला शुक्रवार को रियासी जिले के चासाना इलाके में शुरू हुआ, जब इसमें सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घेर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध इलाके के पास पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जिला पुलिस प्रमुख ने ‘एकस’ पर एक पोस्ट में लिखा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद दोपहर करीब 1 बजे एक ऑपरेशन शुरू किया गया था।

पीएस चासाना के शिखरी इलाके में संपर्क स्थापित किया गया है। सुरक्षा बलों के घेरे में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। साथ ही आपको बता दें कि रियासी जिले में सुरक्षा बलों के बीच हुई इस मुठभेड़ से पहले आतंकियों ने इसी साल 13 जून को इसी इलाके में हमला किया था। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों सुरक्षा बेहद कड़ी है। चुनाव आयोग ने राज्य में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं। राज्य में पहले दौर के मतदान में लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला। पर अभी भी दो चरणों का मतदान बाकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related