Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

चलदे शो के दौरान किसी ने दिलजीत दोसांझ पर फेंका आईफोन

Date:

 

हाल ही में स्टेज पर गाना गाते वक्त पंजाबी सिंगर करण औजला पर एक युवक ने जूता फेंक दिया था। जिसके बाद इस घटना की काफी निंदा की गई। इस दौरान बूट सीधा गायक के चेहरे पर आ लगा, इस के बाद गुस्से से लाल हुए गायक ने शो बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर बूट फेंक कर मार डालो।

करण औजला के साथ हुई अब इस घटना के बाद दिलजीत दोसांझ के साथ एक अनोखा वाकया हुआ है। जी हां, दरअसल दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर कुछ फेंक दिया। आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ का शो पेरिस में चल रहा था। इस शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर दिलजीत पर अपना फोन फेंककर मारा।

हालांकि यह फोन दिलजीत के लगा नहीं, लेकिन वह इसे देखकर एक बार तो डर गए थे। दिलजीत ने पहले तो अपने पैर से फोन को मंच से नीचे फेंकने की कोशिश की, पर फिर मंच पर फोन फेंकने वाले फैन पर दिलजीत ने गुस्सा होने की बजाय उससे प्यार से बात की। इतना ही नहीं इस के बाद दिलजीत ने दर्शक को अपनी जैकेट उतारकर गिफ्ट की और ‘आई लव यू’ कहा। साथ में हदायत भी करी कि आगे से किसी गायक के साथ ऐसा नहीं करना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related