Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

लुधियाना में गैंगवार, युवक की बेरहमी से हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Date:

 

 

लुधियाना : महानगर लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में उस वक्त लोगों में दहशत का माहौल बन गया जब रंजिशन एक एक्टिवा सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल। मृतक की पहचान कार्तिक बघन (22) व घायल की पहचान कार्तिक का दोस्त मोहन कनोजिया (22) निवासी घाटी मोहल्ला के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कार्तिक बगन व मोहन कनौजिया गैंगस्टर विशाल गिल के साथी हैं और इनकी बहुत समय से कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी। वहीं शनिवार रात के वक्त अज्ञात लोगों की तरफ से दोनो पर ताबड़तोड़ गोलियां चली।

पता चला है कि कार्तिक व उसका दोस्त मोहन कनोजिया शनिवार रात के वक्त एक्टिवा पर घर से निकले थे और सुंदर नगर की मेन सड़क पर हिमालय बेकरी के नजदीक ही पहुंचे थे और उनका पीछा कर रहे अज्ञात लोगों ने खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी कौशल चौधरी गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली गई है। पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टी नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...