Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में आज कस्बा समराला में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। समराला की दाना मंडी में किसानों की भारी भीड़ एकत्र हुई है। सरकार द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी रद्द किए जाने के बाद आज किसान जत्थेबंदियां कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगी। महापंचायत में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, हरिंदर सिंह लक्खोवाल, मेजर सिंह और डॉ. दर्शनपाल जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

किसान संगठन अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि भारत सरकार अमेरिका से कई समझौते करने जा रही है, लेकिन यदि उस पॉलिसी में किसानों के हकों को लेकर कोई नादरशाही फरमान जारी हुआ तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों ने काले कानून वापस करवाए थे, उसी तरह वे अपने हकों की हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। किसान नेताओं का कहना है कि लैंड पूलिंग पॉलिसी रद्द करवाकर किसानों ने प्रदेश सरकार को झुका दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...