Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

फतेहगढ़ साहिब में 12वीं के छात्र की हत्या: दोस्तों ने किया हमला

Date:

 

खन्ना–पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके दोस्तों ने ही अंजाम दिया। छात्र परिवार के साथ खमाणों के बाजार में खरीदारी करने आया था। यहां मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने उस पर किरच (धारदार हथियार) से हमला किया।

 

शोर सुनकर ताऊ पहुंचा। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। वह निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। माता-पिता का इकलौता बेटा था।

 

परिवार के साथ खरीदारी करने आया था

जानकारी के मुताबिक मानविंदर सिंह की बुआ की लड़की की 29 जनवरी को शादी है। सोमवार को परिवार मानविंदर सिंह को साथ लेकर खन्ना रोड पर खरीदारी करने आया था। रात करीब 8 बजे परिवार दुकान के अंदर था, जबकि मानविंदर बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां उसके 2 दोस्त आ गए।

 

दोस्तों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान दोस्तों ने उसे किरच मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग इकट्‌ठ हो गए।

 

शोर सुन ताऊ पहुंचा, अस्पताल ले गए

मृतक के ताऊ सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि शोर सुनने पर वह दुकान से बाहर आए। इस दौरान उन्हें भतीजा जमीन पर लहूलुहान मिला। ‌वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related