Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

शादी समारोह में जा रहे दंपती की मौत:फतेहाबाद से मानसा गए थे, 2 युवकों की स्विफ्ट कार टकराई; एक युवक की भी जान गई

Date:

 

पंजाब के मानसा जिले में मंगलवार को 2 स्विफ्ट कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें हरियाणा के दंपती समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला रेफर किया गया है।

 

मृतक दंपती की पहचान हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया में लठेरा गांव के निवासी उपकार सिंह और उनकी पत्नी सुपिंदर कौर के रूप में हुई है। ये दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए मानसा गए थे।

 

वहीं, तीसरा मृतक मानसा के ख्याला कलां गांव का रहने वाला बलकार सिंह है। जबकि, एक्सीडेंट में मानसा के धलेवा गांव का निवासी अमनप्रीत सिंह घायल हुआ है। दोनों युवक बठिंडा में रहकर फौज में भर्ती की ट्रेनिंग ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह ख्याला कलां गांव के पास हुआ। हरियाणा के फतेहाबाद से आज ही उपकार सिंह अपनी पत्नी सुपिंदर कौर के साथ मानसा के लिए निकले थे। जब वह ख्याला गांव के पास पहुंचे तो उनका स्विफ्ट कार सामने से तेज गति में आ रही दूसरी स्विफ्ट कार से टकरा गई।

 

मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया है कि दोनों गाड़ियों के टकराने की तेज आवाज हुई थी। तेज ब्रेक लगने की भी आवाज दूर तक सुनाई दी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह टूट गईं। एक गाड़ी दूसरी गाड़ी के ऊपर चढ़ गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related