Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पंजाब में आज से किसानों का डीसी दफ्तरों पर धरना:बिजली संशोधन बिल रद्द करने की मांग

Date:

 

अमृतसर—पंजाब में बिजली संशोधन बिल 2025, शंभू–खनौरी मोर्चे के नुकसान की भरपाई और अन्य अहम मुद्दों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा (भारत) ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने घोषणा की है कि 18 दिसंबर यानी आज से पंजाब भर के जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालयों के बाहर धरने शुरू किए जाएंगे। यदि सरकार ने सुनवाई नहीं की तो 20 दिसंबर से रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

 

यह जानकारी किसान मजदूर मोर्चा भारत की ओर से साझा की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संगठन की ओर से 1 दिसंबर को ही सरकार को मांग पत्र सौंप दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

 

बिजली संशोधन बिल 2025 वापस लेने की मांग

 

सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों और मजदूरों की मुख्य मांग है कि केंद्र सरकार बिजली संशोधन बिल 2025 को तुरंत रद्द करे। साथ ही पंजाब सरकार विधानसभा में सर्वदलीय सहमति से इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित करे। उन्होंने बिजली विभाग के निजीकरण को रोकने, ठेका प्रथा खत्म कर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती करने और जबरन प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related