कुरुक्षेत्र—हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में मुर्रा नस्ल की कटड़ी लाडी ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीत दर्ज की है। लाडी कद-काठी में आम झोटों से भी लंबी है। उसकी लंबाई करीब 10 फुट और हाइट 5.3 फुट की है। वह 20 तरह के अनाज खाती है। लाडी को जींद के लिजवाना गांव के पशुपालक अनिल कुमार मेले में लेकर आए थे।
अनिल कुमार ने बताया कि 28 महीने की लाडी को अपने पिता और दादा से कद-काठी विरासत में मिली है। लाडी लगातार यूपी, राजस्थान, पंजाब और अब हरियाणा में लगातार चौथी बार चैंपियन बनी है। उसने लाडी को लाड-प्यार से पाला है, इसलिए उसका नाम लाडी रखा है।


