Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक पर कटर से हमला:नशे में धुत कर्मचारी ने वारदात को दिया अंजाम

Date:

पंजाब के लुधियाना में टिब्बा रोड पर एक फैक्ट्री मालिक पर उसके कर्मचारी ने कटर से हमला कर दिया। फैक्ट्री मालिक के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। गनीमत रही कि समय रहते उसके हाथ से कटर छीन लिया गया, वरना आरोपी फैक्ट्री मालिक के दोनों हाथ काट देता। फैक्ट्री मालिक की हालत गंभीर है, उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने हमलावर को रस्सियों से बांधकर काबू में किया। फैक्ट्री मालिक हैप्पी की चाची पालो ने बताया कि उसके भतीजे की टी-शर्ट बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में अरविंद नाम का कर्मचारी 12 साल से काम कर रहा है।

बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वह शराब के नशे में फैक्ट्री में आया। उसने वहां खूब तोड़फोड़ की। सभी ने उसे रोकने की कोशिश की। अरविंद अपना आपा खो चुका था, उसने टी-शर्ट का कपड़ा काटने वाला कटर उठा लिया और फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया।

 

जब हैप्पी ने अरविंद को बचाने के लिए उसके हाथ से कटर छीनने की कोशिश की तो बदमाश ने उसके हाथ और कलाई पर कटर से वार कर दिया। हैप्पी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और अरविंद को पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related