Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

गोनियाना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, महिला का पर्स छीनकर लुटेरे हुए फरार

Date:

 

प्रदेश में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की सतर्कता के बावजूद लुटेरे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला बठिंडा के गोनियाना से सामने आया है, जहां मंडी की गोविंद प्रधान गली में बाइक सवार दो लुटेरों ने पैदल जा रही महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। हालांकि महिला ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो असफल रही। इस दौरान लूट की पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार गोन्याना मंडी निवासी संजूबाला पत्नी अमित कुमार अपने बेटे के साथ घर से कहीं जा रही थी। इस दौरान मंजू ने अपना पर्स हाथ में पकड़ रखा था। जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो लुटेरे आए और पर्स छीनकर भाग गए।

फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सका। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related