Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे शिक्षा मंत्री:स्कूल ऑफ एमिनेंस निर्माण पर लिया संज्ञान

Date:

 

खन्ना–पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। यहां माता गुजरी स्कूल ऑफ एमिनेंस में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 3 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बन रहे स्कूल के विकास कार्य की धीमी रफ्तार का कड़ा संज्ञान लिया गया। मंत्री ने बुधवार यानी की कल ही अपने दफ्तर में इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा संरचना के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। जिसके कारण बड़ी संख्या में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब में स्कूल आफ एमिनेंस पर करीब 03 करोड़ 85 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि काम बहुत स्लो हो रहा है। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और तेजी लाने के लिए कल सचिवालय में एक विशेष बैठक भी बुलाई है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। करीब 20 किलोमीटर दायरे से बच्चे आ रहे हैं। स्कूल में बस का प्रबंध भी किया है। स्कूल के कार्यों में शूटिंग रेंज, खेल का मैदान, भवन का नवीनीकरण, स्टेज, टॉयलेट ब्लॉक, लैब, रैम्प और स्कूल का आधुनिकीकरण शामिल है। विकास कार्य के अगले चरण के तहत 10 नए कमरों का ब्लॉक और खेल के मैदान के चारों तरफ दीवार का निर्माण भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related