Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

जगराओं में हेरोइन समेत नशा तस्कर पकड़ा:ड्रग मनी बरामद

Date:

जगराओं–लुधियाना में जगराओं के साइंस कॉलेज के पास स्थित श्मशान घाट से पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कर्मू गांव अखाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 ग्राम हेरोइन और 20 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करमजीत श्मशान घाट में हेरोइन सप्लाई करने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया।
जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से ही 13 मामले दर्ज हैं। इनमें 9 मामले नशा तस्करी के, 2 चोरी के और एक असला एक्ट का शामिल है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाता था।
पुलिस ने थाना सिटी में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...