Saturday, October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026

J&K में बड़ा हादसा, सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवान शहीद

Date:

रामबन : रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 3 सैनिकों के शहीद होने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना का एक ट्रक 600 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया जिससे 3 सैन्यकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना का ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
एक अधिकारी ने बताया, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पास ट्रक के 600 फीट गहरी खाई में लुढ़क जाने से उसमें सवार तीन सैन्यकर्मियों की मौके पर ही शहीद हो गए।” मृतक सैनिकों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन स्वयंसेवकों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

*मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भारतीय खिलाड़ियों...