Tuesday, August 11, 2026
Tuesday, August 11, 2026

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने दिल्ली CM से की मुलाकात

Date:

 

पंजाब — राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख पूज्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाऊंट के जरिए दी। उन्होंने लिखा,” आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख पूज्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके पावन आगमन से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन सचमुच धन्य हो गया।

डेरा ब्यास सेवा, करुणा और मानवता के उन शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है, जो जीवन को सही दिशा और समाज को एकता का संदेश देते हैं। पूज्य गुरुदेव की वाणी में अपार प्रेम, उनकी दृष्टि में आशीर्वाद और उनके हर संदेश में समाज को जोड़ने व श्रेष्ठ मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा है। आज का यह सान्निध्य न केवल सदन को पावन बना गया, बल्कि मेरे भीतर भी यह संकल्प और प्रबल हुआ कि जनसेवा और आध्यात्मिक सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं। यही मार्ग हमारे राष्ट्र और समाज को वास्तविक समृद्धि और कल्याण की ओर ले जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

’मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च

*डायलिसिस, हृदय उपचार और घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) मुख्यमंत्री...