Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

2-3-4-5-6-7 सितंबर तक इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, लैंडस्लाइड और बाढ़ का अलर्ट

Date:

नई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। खासकर उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा चेतावनी के अनुसार, आगामी कुछ दिन कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में बारिश के साथ-साथ बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, तेज बारिश की संभावना
दिल्ली और आसपास के इलाकों – नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम – में मंगलवार से लेकर बुधवार तक बादल जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में कहीं-कहीं तेज़ बौछारें और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 3 सितंबर को हल्की आंधी और बारिश का भी अनुमान है।

उत्तर भारत में मानसून का प्रकोप: यूपी के कई जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रभाव तेज हो गया है। पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे – नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, और सहारनपुर – में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, प्रयागराज और सुल्तानपुर जैसे पूर्वी जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना है। IMD ने फर्रुखाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जैसे जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...